15 दिसम्बर तक प्रदेश मे नही होंगे राजनैतिक कार्यक्रम ddnewsportal.com

15 दिसम्बर तक प्रदेश मे नही होंगे राजनैतिक कार्यक्रम ddnewsportal.com
फोटो: जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

15 दिसम्बर तक प्रदेश मे नही होंगे राजनैतिक कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क उपयोग करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 दिसंबर तक प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कुछ सख्त निर्णय लिए हैं।  उन्होंने लोगों से परस्पर दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालत को देखते हुए कड़े नियम लेने पड़े हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

ने बताया कि सरकार धरातल पर सभी से फीडबैक ले रही है और मॉनिटरिंग का काम अच्छा चल रहा है। शादियों के चलते कोविड-19 संक्रमण बढ़ा है। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कड़े निर्णय भी लेने पड़े।