Paonta Sahib: अनिल सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंडीगढ़ में सौंपा दायित्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अनिल सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंडीगढ़ में सौंपा दायित्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: अनिल सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंडीगढ़ में सौंपा दायित्व

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की एक बैठक चंडीगढ मे आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी द्वारा की गई। इस बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज को एकजुट रहने एवं समाज के हर वर्ग के साथ भाई चारा बढ़ाने पर जोर दिया, खासकर युवाओं को देश की उन्नति मे भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।


इस विशेष बैठक में जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब के अनिल सैनी को सर्वसम्मति से ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर अनिल सैनी ने कहा कि सैनी समाज ने उन्हें जो दायित्व दिया है उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। समाज के सभी बुजुर्ग, नौजवान और मातृशक्ति की बेहतरी के लिए दिन रात काम करूंगा, और जल्दी ही सैनी समाज की प्रदेश स्तरीय मिटिंग करके कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।


इस बैठक मे अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी, राष्ट्रीय महासचिव संजीव सैनी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, महासचिव संगठन राज कुमार सैनी, राष्ट्रीय महासचिव महिला विंग, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव श्री राधे श्याम सैनी, नवनीत सैनी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, नीलम सैनी प्रदेश महिला अध्यक्ष हरियाणा, कमलेश सैनी गुरूग्राम, अंशुल सैनी युवा अध्यक्ष, हंसराज सैनी, हिस्सम सिंह सैनी, सुमेर चन्द सैनी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।