कल होगी पांवटा साहिब बीडीसी सदस्यों की शपथ ddnewsportal.com

कल होगी पांवटा साहिब बीडीसी सदस्यों की शपथ ddnewsportal.com

कल होगी पांवटा साहिब बीडीसी सदस्यों की शपथ

ये बन सकते हैं जिले की सबसे बड़ी बीडीसी के चैयरमेन और वाईस चेयरमैन, भाजपा कर रही 40 मे से 27 सदस्यो का दावा।

पांवटा ब्लाॅक के बीडीसी सदस्यों की कल शपत होगी। प्रशासन ने जहां शपत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली है वहीं भाजपा और कांग्रेस अपने अपने खेमे मे अधिक से अधिक सदस्य जुटाकर अपने अपने चैयरमेन और वाईस चेयरमैन बनाने की जुगत मे जुटी हुई है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि पांवटा साहिब मे भाजपा समर्थित बीडीसी बनेगी। इसके लिए पार्टी की तरफ

से नाम भी प्रस्तावित किये छा चुके है। इसमे अध्यक्ष पद के लिए पीपलीवाला से जीतकर आए हितेन्द्र कुमार काका और वाईस के लिए कांटी मश्वा के बड़वास से सुनील कुमार का नाम आगे रखा गया है। पार्टी की तरफ से भी इन नामों पर मुहर लग चुकी है। भाजपा 40 मे से 27 सदस्य का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस भी जोड़ तोड़ मे लगी हुई है। वह भी भाजपा खेमे मे घुसपैठ की हर संभव कौशिश कर रही है। उधर सूत्रो के मुताबिक भाजपा ने समर्थित सभी सदस्यों को पहले दिन ही रविवार को पांवटा साहिब बुला लिया है और उनके ठहरने की भी व्यवस्था कर दी है ताकि कोई व्यवधान न पड़े।
गौरतलब हो कि पिछली बार भी पांवटा बीडीसी चैयरमैन पद पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। कांग्रेस- भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों के बीच बराबर के वोट पड़े थे, जिसके उपरांत फैसला टाई होने के कारण टाॅस से चैयरमैन चुना गया था। जिसमें भाजपा समर्थित रमेश चौहान के हिस्से पद आया था। बहरहाल, कल यानि सोमवार को तय हो जाएगा कि इस बार पांवटा साहिब बीडीसी का चैयरमेन कौन बनेगा।

विकास खंड पांवटा साहिब के बीडीसी वार्ड सदस्य के कुल 40 जीते सदस्यों में ये शामिल हैं।

- वार्ड नंबर 1 टटियाना - आशा देवी

- वार्ड नंबर 2 दुगाना - नीता देवी

- वार्ड नंबर 3 शर्ली मानपुरा - श्यामा देवी

- वार्ड नंबर 4 जामना - जगदीश चौहान

- वार्ड नंबर 5 कमर‌ऊ - प्रताप सिंह

- वार्ड नंबर 6 बड़वास - सुनील कुमार

- वार्ड नंबर 7 सतोन - सुमित्रा देवी

- वार्ड नंबर 8 भजौन - सुनीता देवी

- वार्ड नंबर 9 कोडगा - प्रवेश कुमार

- वार्ड नंबर 10 बनौर - मेहंदी देवी

- वार्ड नंबर 11 नघेता - बबीता देवी

- वार्ड नंबर 12 खोदरी - कमला तोमर

- वार्ड नंबर 13 राजपुर - नीमा

- वार्ड नंबर 14 डांडा - अनिल कुमार

- वार्ड नंबर 15 भंगानी - प्रीति देवी

- वार्ड नंबर 16 मानपुर देवड़ा - अबिता

- वार्ड नंबर 17 गोरखुवाला - कुलदीप सिंह

- वार्ड नंबर 18 सालवाला - रजनीकांत

- वार्ड नंबर 19 मुगलवाला करतारपुर - पुन्नी देवी

- वार्ड नंबर 20 शिवपुर - गुरविंदर सिंह

- वार्ड नंबर 21 कुंजा - गुलजार सिंह

- वार्ड नंबर 22 निहालगढ़ - कृष्ण लाल

- वार्ड नंबर 23 अमरकोट - गुरप्रीत सिंह

- वार्ड नंबर 24 बद्रीपुर - महेंद्र पाल सिंह

- वार्ड नंबर 25 जामनीवाला - अनिता

- वार्ड नंबर 26 कुंडियों - सोनिया बेगम

- वार्ड नंबर 27 ब्यास - शशिबाला

- वार्ड नंबर 28 कांडों कांसर - अरुण पाल

- वार्ड नंबर 29 भरोग बनेडी - वेद प्रकाश

- वार्ड नंबर 30 छछेती - सुनीता देवी

- वार्ड नंबर 31 रामपुर भारापुर - स्वर्ण सिंह

- वार्ड नंबर 32 धोलाकुआं - कृष्ण लाल

- वार्ड नंबर 33 कोलर - मनजीत कौर

- वार्ड नंबर 34 हरिपुर खोल - हेमलता

- वार्ड नंबर 35 सैनवाला मुबारकपुर - बबीता

- वार्ड नंबर 36 माजरा - सोनम चौधरी

- वार्ड नंबर 37 मिश्रावाला - अंजू सैनी

- वार्ड नंबर 38 पुरूवाला - हितेंदर कुमार

- वार्ड नंबर 39 पात्तलियों - मोनिका

- वार्ड नंबर 40 भाटावाली - राधा देवी।