Paonta Sahib- पूरी तरह भगवामय हुई पिपलीवाला पंचायत की ये बस्ती ddnewsportal.com

Paonta Sahib- पूरी तरह भगवामय हुई पिपलीवाला पंचायत की ये बस्ती  ddnewsportal.com

Paonta Sahib- पूरी तरह भगवामय हुई पिपलीवाला पंचायत की बस्ती

ऊर्जा मंत्री की अगुवाई में पूरी बस्ती ने एक साथ ज्वाॅयन की भाजपा

इस बार सरकार नही रिवाज बदलेंगे: सुखराम चौधरी 

पाँवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपलीवाला की रांगड बस्ती जोहड़ो पूर्ण रूप से भगवामय हो गयी है। ऐसा दावा भाजपा ने किया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की मौजूदगी में पूरी बस्ती ने भारतीय जनता पार्टी ज्वायन की। अब बस्ती में एक भी व्यक्ति ऐसा नही रहा जो किसी अन्य पार्टी से सम्बंध रखता हो। इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया व

दोहराया की प्रदेश की जनता अबकी बार रिवाज बदलने की तैयारी में हैं। जयराम सरकार एक बार फिर सरकार बनाएगी।
बस्ती के मौजूज लोगों ने बताया कि वह सभी ऊर्जा मंत्री की कार्यशेली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ दिया हैं परंतु उनके नेताओ ने कभी भी उनकी सुध नही ली हैं। ऊर्जा मंत्री ही उनके सुख दुःख में साथ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा ज्वायन करने वालो में यासीन ठेकेदार,अब्दुल मजीद, मुबारिक अली, इमरान अली, अनवर अली, सरवर अली, सराफ़त अली, मुस्तकीम अली, मुलतान अली, सत्तार अली, नसार अली, याकूब अली आदि शामिल रहे।