ग्राम केंद्रों पर शुरू होगी विस्तारक योजना- भरमौरी- ddnewsportal.com

ग्राम केंद्रों पर शुरू होगी विस्तारक योजना- भरमौरी- ddnewsportal.com

ग्राम केंद्रों पर शुरू होगी विस्तारक योजना

पांवटा साहिब भाजपा मंडल की बैठक मे बोले शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी।

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह मे मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी विशेष रूप से

उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन वर्ग गीत के साथ हुआ। संगठन मंत्री ने सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। संगठन महामंत्री ने बताया कि संगठन गुरु है और कार्यकर्ता शिष्य है। कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व से ऊबना नहीं है। निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य करना है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं का मनोबल हमेशा ऊंचा

होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी ग्राम केंद्रों पर बैठक करने के लिए विस्तारक योजना शुरू हो रही है, इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। ग्राम केंद्रों पर मंडल के पदाधिकारी विस्तारक के रूप में जाएंगे। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। बैठक के अंत में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से उनके मन की बात जानी व संगठन की दृष्टि से जो उनके मन में प्रश्न थे उनका समाधान किया। इस बैठक में मंडल के दोनों महामंत्री, अन्य पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला के सदस्य व सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने प्रदान की।