Sirmour: धारटीधार के लोकेन्द्र ठाकुर ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड के सिरमौर अध्यक्ष ddnewsportal.com

Sirmour: धारटीधार के लोकेन्द्र ठाकुर ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड के सिरमौर अध्यक्ष ddnewsportal.com

Sirmour: धारटीधार के लोकेन्द्र ठाकुर ऑल इंडिया कांग्रेस ब्रिगेड के सिरमौर अध्यक्ष

जिला सिरमौर के धारटीधार रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काण्डो मेसनल से सम्बन्ध रखने वाले निष्ठावान एवं समर्पित कांग्रेस नेता लोकेन्द्र ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला अध्यक्ष सिरमौर मनोनीत किया है। इस पर लोकेन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी सहित पार्टी के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के

अध्यक्ष डा0 संजय सिंह विशेन, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत कुमार, प्रदेश प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड ओम भाटिया, को-आडीनेटर नार्थ वेस्ट इण्डिया श्याम सुन्दर शर्मा व कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों का वे मन्त्रियों, विधायकों का आभार जताया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान से मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी लग्न और मेहनत के साथ निभाने के लिए दिनरात प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर नरेश चौधरी अध्यक्ष राजपूत सभा, जगपाल सिंह, धनवीर सिंह ठाकुर, भगीरथ ठाकुर, ओमप्रकाश, रामरत्न, बाबूराम, सीमा कपूर, प्रवीण ठाकुर, जोगीराम शर्मा, अरूम ठाकुर, प्रेमपाल ठाकुर, तपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौधरी आदि ने नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेन्द्र ठाकुर को बधाई व शुभकामनाएं दी व पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के मनोनयन के लिए उपरोक्त सभी का धन्यवाद किया।