Electric वाहन खरीदो और एक लाख रुपए तक बचाओ ddnewsportal.com

Electric वाहन खरीदो और एक लाख रुपए तक बचाओ  ddnewsportal.com

Electric वाहन खरीदो और एक लाख रुपए तक बचाओ

सब्सिडी के साथ-साथ कई अन्य़ छूट देने का भी ऐलान, रजिस्ट्रेशन पर भी 100%...

ऑटोमोबाइल की दुनिया में अब आने वाला जमाना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का है। ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए प्रदूषण करने वालें इंधन वाले वाहनों की जगह अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट किया जा रहा है। सरकारें भी इस दिशा में आगे बढ़कर काम कर रही है और कईं प्रकार की छूट देकर उपभोक्ताओं को ये वाहन खरीदने को प्रोत्साहित कर रही है। इसमे हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी इलेक्ट्रिक पाॅलिसी लागू कर दी है। बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर 20 हजार रूपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

वहीं, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तो बंपर छूट देने का ऐलान किया है। यहाँ पर अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (yogi government) ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर सब्सिडी ही नहीं, बल्कि कई अन्य़ छूट देने का भी ऐलान कर दिया है। जिससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदार को 20000 से लेकर 1 लाख रुपए तक फायदा होगा। सरकार के मुताबिक 14 अक्टूबर, 2022 से लेकर अगले तीन सालों के लिए ईवी (EV) खरीद पर रोड टैक्स के साथ रजिस्ट्रेशन चार्ज भी माफ किया जाएगा। यही नहीं जो वाहन यूपी में ही बनाए जाएंगे, उनके लिए यह समय अवधि 3 साल के स्थान पर 5 साल हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि 14 अक्टूबर से 2022 से 13 अक्टूबर, 2025 तक रजिस्ट्रेशन कराने पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वरलू द्वारा जारी नॅाटिफिकेशन के मुताबिक यदि संबंधित वाहन उत्तर प्रदेश में ही मन्यूफैक्चरिंग है तो उस पर ये छूट 13 अक्टूबर, 2027 तक चालू रहेगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य राज्य व देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है ताकि पेट्रोल-डीजल की निर्भरता कम हो सके। साथ देश में पॅाल्यूशन लेवल भी कम किया जा सके।

ऑफर: 20 हजार से 1 लाख तक की बचत-

जानकारी के मुताबिक यदि आप दुपहिया ईवी वाहन खरीदते हैं तो 20 हजार रुपए तक की छूट प्रतिवाहन मिल जाएगी। वहीं चार पहिया वाहन पर ये छूट 1 लाख तक हो जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य में खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्टरी मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। यही नहीं पहले 50,000 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए भी 12000 रुपए की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।