1992 से चंडीगढ़ मे हिमाचल के लोगों के कल्याण के कार्य कर रही सभा ddnewsportal.com

1992 से चंडीगढ़ मे हिमाचल के लोगों के कल्याण के कार्य कर रही सभा ddnewsportal.com

पृथ्वी सिंह हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के प्रधान

महासभा के पूर्व महामंत्री को सर्वसम्मति से दी कमान, 1992 से चंडीगढ़ मे हिमाचल के लोगों के कल्याण के कार्य कर रही सभा।

पृथ्वी सिंह को हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के प्रधान चुना गया है। महासभा के पूर्व प्रधान सतीश शर्मा (समाज सेवक) एवं सलाहकार रवि कांत शर्मा (मेयर चंडीगढ़), गुरमुख सिंह ठाकुर (समाज सेवक), जय प्रकाश शर्मा (जिला प्रमुख सिरमौर) एवं संस्था के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के पूर्व महामंत्री पृथ्वी सिंह को हिमाचल महासभा का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। महासभा के पूर्व पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रधान पृथ्वी सिंह को नई जिम्मेवारी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दो हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ में हिमाचल के लोगों के लिए हिमाचल महासभा चंडीगढ़ संस्था हमेशा ही जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी। इसके साथ ही अपनी धरोहर और सांस्कृतिक विरासत को हिमाचल की तरह चंडीगढ़ में भी जीवित रखेगी और प्रदेश और राष्ट्र के हित में संस्था हमेशा ही अग्रसर रहेगी। महासभा सदस्य एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल

महासभा चंडीगढ़ संस्था का गठन सन 1992 में हुआ था। जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ प्रदेश में रह रहे हिमाचल के लोगों के कल्याण के लिए कल्याणकारी कार्य करना है। इस संस्था के लिए हिमाचल के कई गणमान्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी संस्था से काफी सारे लोग जुड़े हैं, जो संस्था के उद्देश्य को खूब आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी कार्यकारिणी का गठन होगा।