HP Weather Update: आगे खिसका मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अब इस दिन से बारिश-हिमपात का येलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: आगे खिसका मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अब इस दिन से बारिश-हिमपात का येलो अलर्ट...
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान में ताजा अपडेट आया है। अब मौसम विभाग ने आगामी 12 से 14 मार्च तक पूरे हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और हिमपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि सोमवार से मौसम में बदलाव
आएगा और इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गर्ज के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। 15 मार्च तक प्रदेश में मौसम प्रतिकूल रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
उधर, रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। मैदानों और पहाड़ों में तेज धूप खिली थी, जिससे तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि, दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट
ली और बादल छाने लगे। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड महसूस होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 10 और 11 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।