प्रदेश मे फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना ddnewsportal.com

प्रदेश मे फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना ddnewsportal.com

प्रदेश मे फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

जानें कब से पलटी मारेगा मौसम, बढ़ने वाली है ठंड...

हिमाचल प्रदेश में फिर एक बार मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में एक और दो नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दो नवंबर को मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित होगा। ऐसे मे जीत का जश्न मनाने मे भी खलल

पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भी धूप खिली रही। आज

भी धूप खिली रहने की संभावना है। तीन नवंबर को भी मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।