कैबिनेट फैसला- 2 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र- ddnewsportal.com

कैबिनेट फैसला- 2 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र- ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

कैबिनेट फैसला- 2 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र 

आयोजनों को इंडोर की क्षमता 200 और आउटडोर की ग्राउंड केपेस्टी की 50 फीसदी।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मे निर्णय लिया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 2 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता मे आयोजित हुई बैठक मे निर्णय हुआ कि कोरोना के कारण पिछले दो सत्र बाधित हुए जिस कारण मानसून सत्र करवाना जरूरी है। इसी को देखते हुए मानसून सत्र के आयोजन पर सहमति बनी। इसके साथ ही बड़ा निर्णय यह हुआ कि आयोजन को लेकर लोगों की संख्या मे इंडोर मे बढौतरी कर दी गई है। अब किसी भी धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक आयोजन और विवाह समारोह मे इंडोर मे अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकते हैं। आउटडोर मे यह संख्या मैदान की केपेस्टी की 50 फीसदी रहेगी। यानि यदि किसी मैदान मे 2000 लोग आ सकते हैं तो वहां पर एक हजार लोगों के आने की परमिशन मिलेगी। जानकारों की माने तो

सरकार ने यह निर्णय आगामी विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव के मध्यनजर लिया है। ताकि राजनैतिक रैलियों मे भीड़ जुटाई जा सके। लेकिन शायद सरकार यह भूल गई कि प्रदेश मे नगर निगम चुनाव के दौरान भी ऐसी ही छूट दी थी जो प्रदेश मे दूसरी लहर लेकर आई। अब क्या सरकार चुनाव के कारण जनता को तीसरी लहर मे झोंकना चाहती है। इसके अतिरिक्त स्कूल खोलने पर अभी कोई निर्णय नही हुआ।