108 मुख्याध्यापक और 98 प्रवक्ताओं की हुई प्रोमोशन ddnewsportal.com

108 मुख्याध्यापक और 98 प्रवक्ताओं की हुई प्रोमोशन ddnewsportal.com

हिमाचल के खाली पड़े स्कूलों को मिलेंगे 206 मुखिया 

108 मुख्याध्यापक और 98 प्रवक्ताओं की हुई प्रोमोशन, विभाग ने आदेश कर जारी की सूची, देखें कौन कौन हुए प्रोमोट...

हिमाचल प्रदेश के खाली पड़े सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को जल्द मुखिया मिलेंगे हैं। हिमाचल सरकार अपनी प्रमोशन का इंतजार कर रहे मुख्य अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नये साल पर पदोन्नति का तोहफा देते हुए इस बारे सूची जारी कर दी है। देश दिनेश न्यूज़ पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से पहले

ही बता दिया था कि प्रदेश को 206 प्रधानाचार्य आज-कल में मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने नये वर्ष पर यह तोहफा दे दिया हैं। गोर हो कि प्रदेश मे कईं ऐसे स्कूल हैं जहां लंबे अरसे से प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं। इस प्रोमोशन के बाद अब बहुत से स्कूलों की यह समस्या दूर हो जाएगी। उधर, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि जल्द ही प्रदेश के स्कूलों में 206 प्रधानाचार्य पदोन्नत होकर कार्यभार ग्रहण करके सेवाएं देंगे। शशि शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य के पदों को भरने से जहां पाठशालाओं में पठन-पाठन गतिविधियां सुचारू रूप से चलेगी वहीं पदोन्नत होने वाले अध्यापकों को भी पदोन्नति का अवसर नव वर्ष के तोहफे के रुप में मिलेगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार एवं प्रांत महामंत्री मामराज पुंडीर ने जारी होने वाले इन आदेशों को लेकर खुशी व्यक्त की है और पदोन्नत होने वाले सभी मुख्याध्यापक और प्रवक्ताओं को बधाई दी

है। प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद ,कोषाध्यक्ष डॉ. यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष रामकृष्ण मारकंडे, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला, टीजीटी प्रमुख अशोक कुमार ,सुरेंद्र कुमार डीपी ई प्रमुख सुरेंद्र कुमार, क्लासिकल एवं वर्नाकुलर प्रमुख तीर्थानंद, जेबीटी प्रमुख हेमराज, विनोद, महिला महिला विंग उपाध्यक्षा ललिता वर्मा, सह संगठन मंत्री विष्णु शर्मा और नरेश शर्मा, महिला विंग की सचिव कृष्णा चंदेल, अनिल ठाकुर दुनीचंद ठाकुर म, जेबीटी संवर्ग की सचिव ज्योति महाजन, कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार व राजेंद्र कृष्ण, प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा, सह मीडिया प्रमुख राजेन्द्र जंबाल ,रविंद्र कुमार सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्री ओं सहित समस्त कार्यकारिणी और हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के सभी सदस्यों ने खुशी और सरकार का आभार व्यक्त किया।

ये रही पूरी सूची-