Indian Idol फेम का फोनो रा चस्का लागा गाना लाॅन्च- ddnewsportal.com
 
                                Indian Idol फेम का फोनो रा चस्का लागा गाना लाॅन्च
HRTC कर्मचारी एवं लोकगायक प्रकाश ठाकुर और अनिल नेगी का हिमाचली साॅन्ग मचा रहा धमाल, देखें वीडियो...
सिंगिग के देश का सबसे बड़े शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के मंच पर अपनी गायकी के सुर बिखेर चुके हिमाचली लोक गायक प्रकाश ठाकुर सुनाई की एलबम "फोनो रा चस्का" का गाना यू ट्यूब पर लाॅन्च हो गया है। इस गाने में उनका साथ हिमाचल के ही लोक गायक अनिल नेगी ने दिया है। दो दिन में गाने को अच्छा रिस्पांस मिला है। दर्शक गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

इस गाने के गायकों के बारे में बात करें तो प्रकाश ठाकुर सुनाई एक जाना माना नाम है। इंडियन आइडल सीजन-13 के मंच पर तीसरे राउंड तक पंहुचकर इन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इसके अलावा कई मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर अपनी गायकी से दर्शकों को नचाया है। ठाकुर प्रकाश सुनाई सिरमौर जिला के कफोटा नागरिक उपमंडल के पभार गांव के रहने वाले हैं। वह HRTC सोलन Unit में अपनी सेवाएं पिछले 8 साल से दे रहे है। लेकिन संगीत और गायकी मेअं रूचि के चलते वह जाॅब के साथ साथ संगीत के लिए समय निकाल रहे है। सारा श्रेय माता-पिता और सोलन के सभी कर्मचारी को देते हैं जिन्होंने भरपूर सहयोग दिया।

वहीं, यदि सहयोगी सिंगर अनिल नेगी की बात की जाएं तो वह रोहड़ू जिले के रहने वाले है। काफी समय से गायकी के क्षेत्र में काम कर रहे है। और काफी जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम कर चुके हैं। स्वभाव के बहुत मिलनसार स्वभाव के अनिल रोहड़ू जिले में काफी प्रसिद्ध है। कई जगह स्टेज शो कर चुके है। 
एलबम की बात की जाए तो "फोनो रा चस्का" नाम की इस एलबम का संगीत नवीन नेगी और राजेश गंधर्व ने दिया है। लेखक,अंकित चौहान है। वहीं, Models, पूजा चौहान, मीनाक्षी ठाकुर, ठाकुर प्रकाश सुनाई, अनिल नेगी है।
Vedio dirction नवीन नेगी ने की है। 
तो आप भी नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कीजिए और खूबसूरत आवाज का मजा लीजिये...
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    