Kafota: जिला परिषद कर्मचारी संघ तिलौरधार की नई कार्यकारिणी का गठन ddnewsportal.com

Kafota: जिला परिषद कर्मचारी संघ तिलौरधार की नई कार्यकारिणी का गठन  ddnewsportal.com

कफोटा: सतीश शर्मा अध्यक्ष तो अक्षय चौहान चुने महासचिव 

जिला परिषद कर्मचारी संघ तिलौरधार की नई कार्यकारिणी का गठन, इंद्र शर्मा को मुख्य संरक्षक तो प्रेम सिंह को मीडिया प्रभारी की कमान

जिला परिषद कर्मचारी संघ तिलौरधार का नया अध्यक्ष सतीश शर्मा को चुना गया है। कार्यालय परिसर में संघ की आम बैठक कर संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार के इस्तीफा देने के कारण पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमे सर्वसम्मति से पंचायत सचिव सतीश शर्मा को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। उपाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा, महासचिव अक्षय चौहान, सचिन सुनील कुमार, सलाहकार दलीप शर्मा जेई, मुख्य संरक्षक पंचायत सचिव इंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पंजाब सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह और संघ प्रधान सुखदर्शन सिंह को चुना गया। 

इसके उपरांत जिला कार्यकारिणी के लिए भी सदस्यों को नामित किया गया जिसमे जयगोपाल सिंह, सतीश शर्मा, इंद्र शर्मा, देविंदर सिंह ठाकुर, नरेश पंवार, सुनील कुमार और दलीप शर्मा के नाम शामिल है। इसके अतिरिक्त बैठक में संघ का बैंक खाता खोलने सहित अन्य निर्णय भी लिये गये।