ब्रेकिंग- एक सप्ताह का पूर्ण लाॅकडाउन- ddnewsportal.com

ब्रेकिंग- एक सप्ताह का पूर्ण लाॅकडाउन- ddnewsportal.com

ब्रेकिंग- कल से एक सप्ताह का पूर्ण लाॅकडाउन 

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार का निर्णय, गृह मंत्री ने ट्विटर पर भी शैयर की जानकारी 

हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा मे कल 3 मई से एक सप्ताह का संपूर्ण लाॅकडाउन लगा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कठोर निर्णय लिया है। गृह मंत्री अनिज विज ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। नए आदेशों के तहत, 3 मई दिन सोमवार से

अगले 7 दिन प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। गोर हो कि प्रदेश में मात्र 8 दिनों में एक लाख नए पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5 लाख पार कर गया है। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5 लाख 3 हजार 583 हो गई है। इनमें से अब तक कुल 4582 की जान जा चुकी है। 3 लाख 94 हजार 709 ठीक हो चुके है। लेकिन जिस रफ्तार से पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए एक सप्ताह का पूर्ण लाॅकडाउन लगाया जा रहा है