धर्मशाला के विधायक पर उनकी HAS पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप- ddnewsportal.com

धर्मशाला के विधायक पर उनकी HAS पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप- ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

धर्मशाला के विधायक पर उनकी HAS पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप 

पुलिस को शिकायत देकर की सुरक्षा की मांग, दो माह पूर्व बंधे थे परिणय सूत्र में।

हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले के धर्मशाला से भाजपा से उप चुनाव जीतकर विधायक बने विशाल नैहरिया पर उनकी पत्नी (HAS) ओशिन शर्मा ने गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने विधायक के खिलाफ मारपीट के आरोप की पुलिस शिकायत देकर पुलिस ( Police ) से सुरक्षा की मांग की है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने विधायक विशाल नैहरिया की पत्नी ओशिन शर्मा की ओर से पति के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की है। साथ ही

ओशिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला है जिसमे आप-बीती सुनाई गई है। जो वायरल भी हो रहा है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि विधायक विशाल नैहरिया की पत्नी ओशिन शर्मा ने उनसे मारपीट के आरोप लगाए है। ओशिन शर्मा ने मारपीट के बाद की एक वीडियो (Video) भी बनाई है। वीडियो में ओशिन शर्मा मारपीट के जख्म दिखाकर विशाल नैहरिया पर आरोप लगा रही हैं। गोर हो कि विधायक विशाल नैहरिया और ओशिन शर्मा की शादी दो माह पूर्व 26 अप्रैल को हुई थी। शादी से पहले ओशिन शर्मा नगरोटा सूरियां ब्लॉक में बीडीओ के पद पर रह चुकी हैं और वर्तमान में वह धर्मशाला में बतौर एचएएस (HAS) पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में ओशिन शर्मा ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले भी विधायक विशाल नैहरिया उनके साथ मारपीट करते थे। ओशिन शर्मा ने बताया कि कॉलेज के समय से ही उनका विशाल नैहरिया के साथ रिलेशनशिप था, पर मारपीट के चलते ही उन्होंने विशाल नैहरिया के साथ रिश्ता तोड़ लिया था। (HAS) ओशिन शर्मा ने बताया कि  जब विशाल नैहरिया विधायक चुने गए तब वह कुछ दिन बाद उनके पास आए और उस रिश्ते को आगे बढाने को लेकर बात की। जिसके बाद उन्हें लगा की बह बदल चुके हैं। उसके बाद उनकी शादी हो गई। पर शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। और उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया।