सेवा भावना- बुजुर्ग महिला की मदद को 40 किलोमीटर दूर पंहुचा रोटरी पांवटा- ddnewsportal.com

सेवा भावना- बुजुर्ग महिला की मदद को 40 किलोमीटर दूर पंहुचा रोटरी पांवटा- ddnewsportal.com

सेवा भावना- बुजुर्ग महिला की मदद को 40 किलोमीटर दूर पंहुचा रोटरी पांवटा 

चलने फिरने मे असमर्थ 60 वर्षिय बीमार महिला को प्रदान की व्हीलचेयर, उपचार का भी उठायेंगे खर्च।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब समाजसेवा मे बेहतरीन कार्य कर रहा है। इस सेवा मे एक और नया कार्य जुड़ गया है। क्लब द्वारा एक जरूरतमंद 60 वर्षिय वृद्ध  महिला मस्तो देवी धर्मपत्नी जालम सिंह गांव कांसर  बिरला बायला में

व्हीलचेयर उनके निवास स्थान पर उनकी जरूरत को देखते हुए प्रदान की गई। क्लब की सेवा भावना तो देखिये कि महिला की मदद करने को पांवटा साहिब से 40 किलोमीटर दूर पंहुचे खये। इस दौरान कच्ची सड़क और पैदल रास्ता तय कर पदाधिकारी महिला के घर पंहुचे और उसे ये मदद प्रदान की। रोटरी प्रेजिडेंट अरविंद्र सिंह मारवाह ने कहा कि कुछ समय से मस्तो देवी बीमार होने की वजह से वजह से चलने फिरने में असमर्थ थी। उनकी जरूरत को देखते हुए रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सदस्यों द्वारा उनके गांव कांसर

दुर्गम क्षेत्र पैदल पहुंचकर उनके घर पर यह व्हीलचेयर उन्हें प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि रोटेरियन दमन कोहली और रोटेरियन राकेश गर्ग भी उनके साथ दुर्गम रास्ता तय कर महिला के घर आए। उन्होंने कहा कि महिला को दवा या अन्य उपचार की जरूरत होगी तो उसमे भी रोटरी पांवटा मदद करेगा। महिला के परिजनों ने इस मदद के लिए रोटरी पांवटा का आभार प्रकट किया।