श्री राम मंदिर के लिए होगा धन संग्रहण अभियान ddnewsportal.com

श्री राम मंदिर के लिए होगा धन संग्रहण अभियान ddnewsportal.com

श्री राम मंदिर के लिए होगा धन संग्रहण अभियान

25 जनवरी को पांवटा साहिब के रामलीला मैदान से शुरू होगी वाहन रैली

श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान का रथ 25 जनवरी 2021 दोपहर 1:00 बजे से रामलीला ग्राउंड पांवटा साहिब से चलेगा। जिसके साथ पांवटा साहिब में श्री राम भक्तों द्वारा दो पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। जो रामलीला मैदान से चलकर मुख्य बाजार से होते हुए बद्रीनगर चौक से सतोन तक जाएगी। राम भक्तों ने लोगों से आह्वान किया है कि वह समय से 15 मिनट पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और रैली मे भाग लेकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। दो पहिया वाहन चलाने वाले राम भक्त हेलमेट अवश्य पहने और मास्क सभी के लिए अनिवार्य है।