मुख्याध्यापक अजय शर्मा की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे हुए ये अहम् निर्णय- ddnewsportal.com

मुख्याध्यापक अजय शर्मा की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे हुए ये अहम् निर्णय- ddnewsportal.com

राजेंद्र सिंह दिघाली स्कूल एसएमसी अध्यक्ष 

सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन, मुख्याध्यापक अजय शर्मा की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे हुए ये अहम् निर्णय भी...

पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय दिघाली में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा बैठक अजय शर्मा मुख्य अध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह सत्र 2021- 2024 के लिए प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सतनाम कौर एवं सचिव पद के लिए आशा देवी निर्वाचित घोषित किए गए। शिक्षाविद के रूप में रमेश शर्मा सेवानिवृत्त कला अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य के तौर पर दिनेश शर्मा एवं नितिन शर्मा को नामित सदस्य के तौर पर चयनित किया गया। वहीं अश्वनी कुमार प्रधान ग्राम पंचायत राजपूर-दिघाली एवं विक्की शर्मा उपप्रधान एवं दिनेश कुमार वार्ड मेंबर ग्राम पंचायत राजपूर को पदेन सदस्य चुना गया। कुलदीप कुमार, कृष्णा देवी, दीपा देवी, लीला देवी, बबीता देवी, उर्मिला देवी, सुखा देवी, नीतू देवी, रेखा देवी एवं विमला देवी सम्मानित सदस्यों के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ सदस्यों में सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नवीन कुमार, पूजा, बस्तीराम एवं गिरधारी लाल इत्यादि उपस्थित रहे।
आम सभा बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि कोविड-19 नियमों के एसओपी (SOP) का पालन करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुरूप विद्यालय में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर सुचारू एवं नियमित पढ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की अनुमति प्रदान किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अंतर्गत मार्गदर्शिका 2020-2021 में वर्णित नियमावली अनुसार उप समितियां विद्यालय निर्माण अनुश्रवण समिति एवं शैक्षणिक समिति के गठन का प्रस्ताव नियमानुसार सर्वसम्मति से पारित किया गया। सत्र 2020 21 एवं सत्र 2021 22 के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा खर्च की गई राशि एवं लेखा जोखा का अनुमोदन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विद्यालय में निर्माणाधीन दो कमरों के निर्माण कार्य पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कर कमलों

द्वारा भवन का शुभारंभ करवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा बैठक में विगत कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा विद्यालय में योगदान हेतु दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, रुपेश शर्मा, केतकी शर्मा पूर्व प्रधान, रमेश शर्मा, डॉ गीता, रोटरी क्लब पांवटा साहिब एवं दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के विशेष सहयोग के प्रति भी आभार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वर्तमान प्रधान अश्वनी कुमार, उपप्रधान विक्की शर्मा, ग्राम पंचायत राजपूर-दिघाली द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण हेतु लगभग 100000 रूपये की राशि, मुख्य द्वार के निर्माण हेतु उपयुक्त बजट स्वीकृति एवं विद्यालय हेतु डस्टबिंस की व्यवस्था शीघ्र ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन आम सभा बैठक में दिया गया। वहीं पंचायत उपप्रधान विक्की शर्मा द्वारा विद्यालय हित में 10 पंखों का योगदान देने का भी आश्वासन प्रदान किया।