गोंदपूर 132केवी सब स्टेशन का भी किया निरिक्षण- ddnewsportal.com
 
                                जनता की समस्याएँ सुन रहे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
शनिवार को भी पंचायतों मे जाकर दूर की लोगों की दिक्कतें, गोंदपूर 132केवी सब स्टेशन का भी किया निरिक्षण।
बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी आज भी पाँवटा साहिब विधानसभा के प्रवास कार्यक्रम पर हैं। शनिवार को उन्होंने सबसे पहले अपने अमरगढ़ स्थित निवास स्थान पर सैंकड़ों लोगों की समस्याओं को

सुना, इसके बाद उन्होंने पीडबल्यूडी विश्राम गृह पाँवटा साहिब में जनसमस्यायें सुनी। यहाँ जनसमस्याएँ सुनने के बाद ऊर्जा मंत्री ने सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने कोरोना की सम्भावित तीसरी वेव से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ मैनिफ़ोल्ड सिस्टम का निरीक्षण किया। जिसके माध्यम से सिविल हॉस्पिटल में स्थित सभी बिस्तरों तक आधुनिक रूप से ऑक्सिजन पहुँचेगी। उन्होंने इस कार्य का भी निरीक्षण लिया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने गोंदपुर में 132kv सब स्टेशन का औचक निरीक्षण लिया। पाँवटा विधानसभा में ओवरलोड की वजह से लग रहे कटों हेतु यहाँ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहाँ पर ओवरलोड को देखते हुए अधिकारियों को 16MVA का ट्रांसफ़ॉर्मर लगाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने 33/11kv फ़ीडर भगानी के अति ओवरलोड होने पर उसका कुछ लोड 33/11kv फ़ीडर खोड़ोवाला पर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके बाद उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायत मुग़लोंवाला

करतारपुर, ग्राम पंचायत अजोली और ग्राम पंचायत निहालगढ़ में अधिकारियों सहित जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने इन पंचायतो की प्रमुख समस्याओं का समाधान किया व बची हुई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आगामी निर्देश दे दिए है। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार पाँवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री, SE जलशक्ति विभाग जेसी चौहान, BDC चेयरमेन हितेंद्र कुमार, Xen पीडब्ल्यूडी केएल चौधरी, Xen जलशक्ति जगवीर वर्मा, पूर्व ज़िप उपाध्यक्ष जागीरी राम, पंचायत प्रधान प्रेमा देवी, नरेंद्र कुमार, ज़िला परिषद सदस्य सरवन कुमार, BDC सदस्य पुन्नी देवी, कृष्णा धीमान, SDO लोनिवि, जलशक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड सहित चरणजीत चौधरी और ऐकांत गर्ग आदि शामिल रहें।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    