एक दिन मे गई तीन लोगों की जान... एक घायल ddnewsportal.com

एक दिन मे गई तीन लोगों की जान... एक घायल ddnewsportal.com

एक दिन मे गई तीन लोगों की जान... एक घायल

दो की सड़क हादसे मे मौत तो एक ने जहरीला पदार्थ निगलकर तौड़ा दम

पांवटा साहिब मे गुरूवार की रात सड़क हादसे और पॉइजनिंग मामले में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने तीनो मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार रात और शुक्रवार तडके दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। रात के मामले मे भूपपुर मार्ग पर एक बाइक और कार एक्सीडेंट में कंवर पाल (40) पुत्र कालीचरण निवासी फिरोजाबाद का एक्सीडेंट हो गया जिसमें कंवर पाल की मौत हो गई। वही दूसरे सड़क हादसे में खजान सिंह पुत्र उदयराम उम्र 60 वर्ष निवासी कमरऊ एक टिप्पर की चपेट में आ गया और सिविल अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई। यह सड़क हादसा शुक्रवार सुबह शमशेरपुर में उस समय पेश आया जब मृतक अनाज मंडी मे अपने बेचे उत्पाद की पेमेंट लेने जा रहा था। इन्हे हिट करने वाले टिप्पर ने आगे चलकर विश्व कर्मा चोक पर एक गाड़ी को भी हिट किया जिसमे एक महिला घायल हो गई। यह महिला व्यापार मंडल पांवटा साहिब के प्रधान

अनिन्द्र सिंह नौटी की पत्नी है। जिनका स्थानीय अस्पताल मे उपचार हुआ। पुलिस ने टिप्पर चालक को धर दबोचा है। वहीं तीसरी मौत बहरहाल के अमर सिंह उम्र (47) द्वारा जहरीला पदार्थ निगल लेने के कारण हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि खांसी की दवाई समझकर उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके कारण उनकी भी मौत हो गई। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने मामलों की पुष्टि की है।