कांडो भटनौल वार्ड से भाजपा ने जताया चंद्रकला पर भरोसा ddnewsportal.com

कांडो भटनौल वार्ड से भाजपा ने जताया चंद्रकला पर भरोसा ddnewsportal.com

कांडो भटनौल वार्ड से भाजपा ने जताया चंद्रकला पर भरोसा

जिला परिषद का बनाया कैंडिडेट, बैठक मे उभरी खेमेबाजी, शालू मिंटा के दावे को किया दरकिनार 

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई भाजपा ने जिला परिषद कांडो-भटनोल वार्ड नम्बर-3 से अजरोली की वर्तमान पंचायत प्रधान चन्द्रकला को जिला परिषद सदस्य उम्मीद्वार घोषित किया है। हालांकि इससे पहले 18 दिसम्बर को शिलाई में भाजपा मंडल की बैठक हुई थी,  जिसमे जरवा जुनेली पंचायत की शालू मिंटा को पूर्ण समर्थन मिला था। लेकिन भाजपा मंडल के अंदर आपसी गुटबंदी होने से मामला लटक गया तथा उम्मीद्वार घोषित नही हो पाया। मंगलवार को रोनहाट में दूसरी बैठक सम्पन्न होने के बाद चन्द्रकला को उम्मीद्वार दिया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान व प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर उपस्थित रहे। गोर हो कि लाधि क्षेत्र कांग्रेस बहुमूल क्षेत्र है। इससे पहले कांग्रेस सीट से दलीप सिंह चौहान जीतकर जिला अध्यक्ष बने है। वहीं, यदि पिछले चुनाव पर नजर डालें तो भाजपा के रमेश  सिंग्टा व इंदर ठाकुर दोनो उम्मीदवारों ने भाजपा से जिला परिषद के लिए दावेदारी रखी थी। भाजपा मंडल के गलत निर्णय के कारण इंदर ठाकुर ने आजाद उम्मीद्वार चुनाव लड़कर दलीप चौहान को कांटे की टक्कर दी थी। चुनाव में भाजपा उम्मीद्वार तीसरे नम्बर पर रहे थे। विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 9 सौ से अधिक बोटों की बढ़त देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाई है। बताया जा रहा है कि इस बार फिर से भाजपा मंडल ने क्षेत्रीय नेताओं के दबाव में रहकर उम्मीद्वारी घोषित की है जो भाजपा के लिए घातक साबित हो सकती है। चन्द्रकला के साथ शालू मिंटा ने कोर कमेटी के अंदर 21 मे से 17 सदस्यों के समर्थन के साथ दावेदारी रखी थी, लेकिन भाजपा मंडल को शालू मिंटा की बहुमत रास नही आई और दूसरी बैठक में फैसला लेने का निर्णय लिया गया। दूसरी बैठक में खेमेबाजी हावी रही तथा भाजपा मंडल ने चन्द्रकला को जिला

परिषद उम्मीद्वार घोषित किया है। मंडल का निर्णय आने के बाद लाधि क्षेत्र में भाजपा तीन हिस्सों में बंटती नजर आ रही है। यदि भाजपा जल्द खेमेबाजी को खत्म करके एक मंच पर नही आई तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस उम्मीद्वार विद्या देवी को मिलने के आसार नजर आ रहे है। बहरहाल, कांडो-भटनोल वार्ड में फिलहाल भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।