खास खबर- कुल देवता को साक्षी मानकर सर्वसम्मति ddnewsportal.com

खास खबर- कुल देवता को साक्षी मानकर सर्वसम्मति ddnewsportal.com

खास खबर- कुल देवता को साक्षी मानकर सर्वसम्मति

गिरिपार क्षेत्र के टटियाणा पंचायत के लोगों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और बीडीसी सदस्य का निर्विरोध चयन 

कार्तिक तोमर-शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टटियाना को पंचायत की जनता ने निर्विरोध चुन ली है। पंचायत वासियो की सूझबूझ से जहां पंचायत प्रधान, उप-प्रधान निर्विरोध चुने गए वही बीडीसी सदस्य को भी सर्वसहमति से चुन लिया है। गाँव के कुलीष्ठ देवता को साक्षी मानकर व ग्रामीणों की आम सभा मे पर्ची डालकर खोलने पर पार्वती देवी पंचायत प्रधान चुनी गई। उप-प्रधान कपिल कुमार जबकि बीडीसी सदस्य राजो देवी बनी। जिसके बाद पूरी पंचायत में खुशी की लहर है  इससे पहले कोटी-उतरोउ से अलग बनी पंचायत बॉम्बल में सबसे पहले यह पंचायत ग्राम देवता को साक्षी मानकर सर्वसहमति से सम्पन्न हुए। उसके बाद झकांडो पंचायत से अलग बनी धारवा पंचायत में प्रधान व उप-प्रधान सर्वसहमति से चुन लिए गए। वहीं, शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत शिलाई  सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट पर चार महिलाओं ने ताल ठोक दी है। लेकिन दबी जुबान से यह भी चर्चा है शिलाई पंचायत में केवल दो गावँ शिलाई व ब्राह्मणों का गाँव च्याना आते है। उप-प्रधानी सर्वसहमति से च्याना गावँ को दी जाती है। गावँ में चुनाव लड़ने से गावँ की जनता दो भागों में बंट जाती है ओर आपसी मनमुटाव से गावँ का वातावरण खराब हो जाता है। चुनाव की  रंजिशों से सबक लेते हुए अबकी बार शिलाई गावँ के लोग इस प्रयास में लगे है कि यह पंचायत सर्वसहमति से बनकर मिल जुल कर गावँ व पंचायत का विकास करें।
                              बाॅक्स

कोटी बोंच पंचायत मे भी सर्व सम्मति-

सिरमौर जिला शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटी-बोंच में ग्रामीणों ने भी आपसी सहमति से पंचायत प्रधान को निर्विरोध चुन लिया है। कोटी-बोंच दो गावों के लोगो की खुमली में यह फैसला लिया गया। एससी महिला के लिए आरक्षित सीट पर चन्द्र कला को सर्व सहमति से पंचायत प्रधान बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोंच गाँव के लोग उप-प्रधान व बीडीसी सदस्य के लिए जागरूक लोगो का चुनाव कर रहे है। इस प्रकार शिलाई उपमंडल में यह तीसरी निर्विरोध पंचायत है इससे पहले कोटी-उतरोउ पंचायत से अलग बनी

पंचायत बॉम्बल में पंचायत का निर्विरोध गठन किया उसके पश्चात झकांडो से अलग बनी पंचायत धारवा भी निर्विरोध पंचायत का चुनाव किया गया और आज ग्राम देवता की कसम खाकर कोटी-बोंच पंचायत भी निर्विरोध चुनी जा रही है।