खास खबर- शहर की हाॅट सीट से सरदार कुलवंत सिंह चौधरी उतरेंगे चुनावी रण मे ddnewsportal.com

खास खबर- शहर की हाॅट सीट से सरदार कुलवंत सिंह चौधरी उतरेंगे चुनावी रण मे ddnewsportal.com

खास खबर- शहर की हाॅट सीट से सरदार कुलवंत सिंह चौधरी उतरेंगे चुनावी रण मे

कांग्रेस ने वार्ड नंबर-8 से फाईनल किया नाम, समाजसेवा मे उपलब्धियों भरा रहा है जीवन

शहर की सबसे हाॅट सीट मानी जाने वाली वार्ड नंबर-8 से कांग्रेस ने बड़ी शख्सियत पर दांव खेलने का निर्णय लिया है। यहां से कांग्रेस पार्टी सरदार कुलवंत सिंह चौधरी को चुनावी रण मे उतारने जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नही हुई है लेकिन अंदरखाते सरदार कुलवंत सिंह चौधरी का नाम फाईनल कर लिया गया है। मंगलवार देर शाम पांवटा साहिब

के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, सरदार हरप्रीत सिंह रतन और मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा सहित शहर के कांग्रेसी उनके घर पर पंहुचे। इसके बाद शहर मे चुनावी माहौल गर्म हो गया है। हों भी क्यों न। शहर का दिल कही जाने वालो यह सीट हमेशा से ही हाॅट सीट रही है। हालांकि यहां पर कड़ी टक्कर के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार का दबदबा रहा है। और इस बार भी पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल भाजपा के समर्थन से इस सीट पर चुनावी मैदान मे हैं। ऐसे मे संभावना जताई जा रही है कि इस वार्ड पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। 
        वहीं, यदि कांग्रेस समर्थित संभावित प्रत्याशी सरदार कुलवंत सिंह चौधरी के जीवन की उपलब्धियों पर नजर डालें तो यह समाजसेवा से भी भरी पड़ी है। सरदार कुलवंत सिंह चौधरी का जन्म माता हरबंस कौर और पिता स्व0 डा. जोगिन्द्र सिंह के घर मे 26 अगस्त को पाकिस्तान के रावलपिंडी के गांव कहूता मे हुआ। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत मे आकर बस गया तथा तब से वह अपने तीन चिकित्सक भाईयों के साथ पांवटा साहिब मे ही रहे है। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होने पंजाब विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साईंस मे एम. ए. तथा लोक प्रशासन मे एम-एड की। उसके बाद मास्टर आॅफ एजुकेशन डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की। उसके बाद वह 12 साल तक शिक्षा विभाग मे लेक्चरर के पद पर सेवा देते हुए हर साल 100 फीसदी परिणाम देते रहे। उसके बाद इन्होने बेंक मे कार्य किया और बेंक प्रबंधन द्वारा सम्मान के साथ सेवारत हुए। श्री चौधरी ने एतिहासकि गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के कईं सालों तक प्रबंधक के रुप मे सेवाएं दी। गुरुद्वारा साहिब मे हर छोटे-बड़े आयोजनों मे स्टेज का कार्यभार भी स्वयं ही बखूबी संभालते रहे और अब भी संभालते हैं। वह रोटरी क्लब पांवटा साहिब के फाउंडर मेम्बर रहे है तथा दो बार क्लब के अध्यक्ष भी रहे। उन्हे रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड़ से भी नवाजा गया है जो पूरे देश मे कम ही लोगों को

मिला है। टीचर्स डे पर इन्हे हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2012 मे गणतंत्र दिवस पर तत्कालीन एसडीएम पांवटा ने उन्हे सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता की पदवी से नवाजा। समाजसेवा के क्षेत्र मे इनकी अविस्मरणीय उपलब्धी रही है। यही कारण है कि कांग्रेस की तरफ से उनके नाम की चर्चा के बाद से भाजपा खेमे मे भी सोंच विचार शुरू हो गया हैं। हालांकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सिंघल का भी लंबा राजनैतिक अनुभव रहा है और चैयरमैन और पार्षद पद पर रहते उन्होंने लोगों की सेवा की है। यही कारण कि पिछले कईं वर्षो से वह इस वार्ड पर लगातार जीतते रहे हैं। इसलिए यह सीट फिर से हाॅट बन रही है।