ग्राम सन्यास पर निकले एकल अभियान कार्यकर्ता ddnewsportal.com

ग्राम सन्यास पर निकले एकल अभियान कार्यकर्ता ddnewsportal.com

ग्राम सन्यास पर निकले एकल अभियान कार्यकर्ता

हर गांव मे होगा तीन दिवसीय कथा का आयोजन, अध्यक्ष जगत सिंह तोमर ने दी जानकारी 

कार्तिक तोमर-शिलाई

एकल अभियान भाग सिरमौर अंचल शिलाई मे अंचल समिति और सभी कार्यकर्ता के साथ आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कार्यकर्ताओं के ग्राम सन्यास लेने पर रखी गई। अंचल शिलाई के सभी कार्यकर्ता ग्राम सन्यास ले रहे है और कुछ कार्यकर्ता ग्राम सन्यास मे 15-12-2020 को रवाना हो गए है। और हर गाँव मे तीन दिवसीय कथा का आयोजन क़र रहे है। यह बैठक अंचल समिति के अध्यक्ष जगत सिंह तोमर और उपाध्यक्ष शमशेर सिंह व एकल के कार्यकर्ता संभाग व्यास कथाकर कुमारी अनीता व भाग व्यास कुमारी कला ठाकुर की मौजूदगी मे संम्पन्न हुई। इस

बैठक मे सभी कार्यकर्ताओं का समिति के द्वारा मागर्दशन किया गया। इसमें अंचल से अभियान प्रमुख नारदा ठाकुर और अंचल कार्यालय प्रमुख सुदेश कुमार व अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सुनीता ठाकुर, अंचल व्यास अर्चना  के साथ साथ संच के सभी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।