छठ पर्व की तैयारियों मे जुटा उत्तर भारतीय समुदाय ddnewsportal.com

छठ पर्व की तैयारियों मे जुटा उत्तर भारतीय समुदाय ddnewsportal.com
फाईल फोटो

छठ पर्व की तैयारियों मे जुटा उत्तर भारतीय समुदाय

20 नवम्बर को मनाया जाएगा उत्सव, महिलाएं करती है बेटे की लम्बी उम्र की कामना, खूब चलते हैं पटाखे और संगीत

विभिन्न समुदायों के शहर पांवटा साहिब मे उत्तर भारत विशेषकर बिहारी समुदाय का प्रमुख पर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। इसके लिए समुदाय के लोग तैयारियों मे जुट गए हैं। समुदाय का यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर बिहारी समुदाय के लोगा यमुना व बाता

नदी के किनारे छठ पूजा करते हैं। मुख्यतः बिहारी समुदाय के इस प्रसिद्व पर्व के दौरान नदी के किनारे पूजा अर्चना की जाती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों परिवार अब पांवटा साहिब मे बस चुके हैं। पहले काम की तलाश मे पांवटा पंहुचे समुदाय के लोग अब अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। इनका छठ पर्व साल का एक बड़ा पर्व होता है। जिसके लिए तैयारियां पहले से ही शुरु हो जाती है। इस मौके पर शाम को महिलाएं सूर्य

भगवान की पूजा करती हैं व उन्हे जल चढ़ाती हैं। भगवान शिव की आराधना के साथ महिलाएं अपने घर मे सुख शांति व बेटे की लम्बी आयु की कामना करती है। इस दौरान समुदाय की युवतियां भी नदी किनारे पंहुचकर पूजा का विधान समझती हैं ताकि वह आगे चलकर इस परंपरा को कायम रख सकें। नए परिधानो मे समुदाय के लोग गन्ने व फलों की

टोकरी सिर पर उठा कर यमुना व बाता नदी की और निकलतें है। कई महिलाएं रास्ते भर मे पारंपरिक गीत गाते निकलती हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी होती हैं और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।