टिकरी बार्डर पर आंदोलन मे शामिल हुआ पांवटा का किसान जत्था ddnewsportal.com

टिकरी बार्डर पर आंदोलन मे शामिल हुआ पांवटा का किसान जत्था ddnewsportal.com

टिकरी बार्डर पर आंदोलन मे शामिल हुआ पांवटा का किसान जत्था 

ब्लू प्रिंट विजन कमेटी के संयोजक अनिन्द्र सिंह नौटी को बनाया संयुक्त संघर्ष समीति का सदस्य, कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली मे लामबन्द है लाखों किसान

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से एक किसानों का जत्था ब्लूप्रिंट विजन कमेटी के संयोजक अनिंद्र सिंह नॉटी की अगुवाई में शनिवार को दिल्ली की तरफ रवाना हुआ था। यह जत्था बहादुरगढ़ दिल्ली सीमा पर टिकरी बॉर्डर के

किसान मोर्चे में शामिल हुआ और वहां संयुक्त संघर्ष समिति ने अनिंद्र सिंह नॉटी को हिमाचल के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त संघर्ष समिति का सदस्य बनाया है जो केंद्रीय सरकार के साथ वार्तालाप का मसौदा तैयार करेगी। अनिंद्र सिंह नॉटी ने वहां किसानों के कई जत्थो को अलग-अलग जगह संबोधित किया और उनको इन तीनों कृषि कानूनों की कमियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे अदानी ग्रुप पहले ही हिमाचल प्रदेश में सीए स्टोर लगाकर सेब के बागवनों को हर वर्ष सैकड़ों करोड रुपए की चपत लगा रहा है क्योंकि अदानी ग्रुप के खरीद शुरू होते ही पूरे भारतवर्ष की मंडियों में आश्चर्यजनक रूप से सेब की पेटी की कीमतें एक हजार से 1500 रुपए तक एकाएक नीचे आ जाती हैं। इसी तरह बड़े पूंजीपति और कॉर्पोरेट घराने आने वाले समय में पूरे देश के किसानों के साथ इसी तरह से छल कपट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब सरकार है पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से बहुत ही सस्ता राशन जनता को उपलब्ध करवा रही हैं तो किसान सही मोल पर अपनी फसल कैसे बेच सकता है इसीलिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भी पब्लिक डिसटीब्यूशन सिस्टम के साथ ही जारी रहना चाहिए। जिन किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर पिछले 70 वर्षों में भारत में खाद्यान्न सुरक्षा के लिए अपना खून पसीना तक बहाया उनको लावारिस छोड़ना सरकार के लिए शर्म की बात है। उन्होंने लगभग 20 मिनट तक किसानों को संबोधित किया और उनमें जोश भरा। वहां पर मौजूद किसानों के एक जत्थे को यहां से लेकर गई

रसद तथा कुछ धनराशि उपलब्ध करवाकर वहां पर गुरुद्वारा पांवटा साहिब के प्रसाद का वितरण भी किया गया। अनिंद्र सिंह नॉटी ने सब को यह भरोसा दिलाया है कि पांवटा साहिब तथा हिमाचल प्रदेश से भी और किसान आगामी समय में इस संघर्ष में जुड़ेंगे तथा रसद तथा माया की सेवा भी जारी रहेगी।