डाहर मे भी पंचायत प्रधान-उप प्रधान पर सहमति ddnewsportal.com

डाहर मे भी पंचायत प्रधान-उप प्रधान पर सहमति ddnewsportal.com

डाहर मे भी पंचायत प्रधान-उप प्रधान पर सहमति

ग्रामीणों ने राधा देवी और जागर सिंह पर जताया भरोसा, सर्व सम्मति की संख्या हुई आठ

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायतों में निर्विरोध पंचायतों के चयन का सिलसिला जारी है। इस ब्लाक मे पहले ही सात पंचायतों मे सर्व सम्मति आ चुकी है और अब आठवीं पंचायत मे भी प्रधान और उप प्रधान का चयन

निर्विरोध हो गया है। जानकारी के मुताबिक शिलाई विकास खण्ड की जरवा-जुनेली से अलग बनी पंचायत डाहर की जनता ने सर्व सहमति से पंचायत को निर्विरोध चुन लिया गया है। सामान्य महिला आरक्षित सीट के लिए प्रधान पद के लिए तीन उमीदवार राधा देवी, रेखा देवी औऱ रीना देवी मैदान में थी। लेकिन रेखा व रीना ने ग्रामीणों की सहमति पर अपना समर्थन राधा देवी को

दे दिया। जिसके पश्चात प्रधान राधा देवी को चुना गया जबकि उप-प्रधान जागर सिंह चुने गए है। बहरहाल शिलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायते सर्व सम्मति लाकर अन्य के लिए भी बड़ी सीख दे रही है।