दिल्ली आंदोलन मे डटे हुए हैं पांवटा के किसान ddnewsportal.com

दिल्ली आंदोलन मे डटे हुए हैं पांवटा के किसान ddnewsportal.com

दिल्ली आंदोलन मे डटे हुए हैं पांवटा के किसान

हिमाचल किसान सभा सिरमौर के जिला सचिव गुरविंद्र सिंह की अगुवाई मे गया जत्था सिंधु बार्डर पर बैठा हैं धरने पर

दिल्ली मे नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों आंदोलन मे हिमाचल प्रदेश की भागीदारी भी बरकरार है। सिंधु बार्डर पर जारी आंदोलन मे पांवटा

साहिब के किसानों का जत्था भी बैठा हुआ है। यह जत्था सोमवार को हिमाचल किसान सभा के जिला सचिव गुरविंद्र सिंह की अगुवाई मे आंदोलन मे गया है। इससे पहले अनिन्द्र सिंह नौटी की अगुवाई मे भी प्रदेश का पहला जत्था पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए निकला था। किसान सभा के जिला सचिव गुरविंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली मे चल रहे किसानों आंदोलन मे हिमाचल की तरफ से किसानों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वह दौबारा से इस आंदोलन मे पंहुचे है। उन्होंने कहा कि सिंघु बोर्डर दिल्ली मे पांवटा साहिब के किसान सभा के बैनर के साथ किसान विरोधी क़ानून वापिस लेने के लिए समस्त किसानो के साथ पांवटा साहिब की आवाज़ को

बुलंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नये कृषि कानूनों की आड़ मे किसानों की मेहनत को कोड़ियों के भाव कार्पोरेट घरानों को बेचने पर तुली है।