दिल्ली के लिए फिर निकला किसानों का जत्था ddnewsportal.com

दिल्ली के लिए फिर निकला किसानों का जत्था ddnewsportal.com

दिल्ली के लिए फिर निकला किसानों का जत्था

सिंधु बार्डर पर किसान आंदोलन मे होगा शामिल, इस बार सिरमौर के साथ साथ सोलन और शिमला के किसान भी रवाना

पांवटा साहिब से फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी की अगुवाई में एक बड़ा जत्था फिर से दिल्ली सिंधु बार्डर के लिए निकला है। इस जत्थे मे किसान तथा किसान आंदोलन के समर्थक शामिल हैं। पांवटा साहिब गुरुद्वारा से अरदास करवा कर एक बार फिर से हिमाचल से किसान दिल्ली सिंघु बॉर्डर के लिए निकले है। जहां पर वह पहले से डटे किसान आंदोलनकारियों के साथ कुछ दिन रहेंगे। यह जत्था कमेटी के संयोजक अनिंदर सिंह नौटी की अगुवाई मे रवाना हुआ। इस बार पांवटा साहिब के किसानों के साथ शिलाई, सोलन और शिमला के किसान भी इस जत्थे में शामिल हुए हैं। फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी के माध्यम से पांवटा साहिब की आम जनता तथा किसानों ने काफी धनराशि और रसद भी दिल्ली किसान आंदोलनकारियों की मदद के लिए भेजी है। अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि जत्थे मे अन्य पदाधिकारी जिनमें परमजीत सिंह बंगा, सुरजीत सिंह बंगा, गुरमीत सिंह,

हरीश चौधरी, हरप्रीत सिंह खालसा, गुरजीत सिंह फौजी, चरणजीत सिंह जैलदार, रविंद्र तोमर, चैन सिंगटा, मान सिंह चौधरी, हेमराज चौधरी, अमरिंदर सिंह, करमजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सुनील चौहान, विनोद कुमार, बलविंदर ठाकुर, यशपाल सिंह ठाकुर, केशव आदि शामिल है।