दूरदर्शन पर प्रसारित मेलोडियस 8 बढ़ायेगा हिमाचल की शान ddnewsportal.com

दूरदर्शन पर प्रसारित मेलोडियस 8 बढ़ायेगा हिमाचल की शान ddnewsportal.com

दूरदर्शन पर प्रसारित मेलोडियस 8 बढ़ायेगा हिमाचल की शान

पांवटा साहिब के द अल्टीमेट मोशन पिक्चर्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्देशित कार्यक्रम का रविवार शाम 6 बजे से होगा राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारण,

उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों के आधुनिक संगीत के होंगे दर्शन, आरपी तिवारी और उनके पुत्र विवेक तिवारी के निर्माता-निर्देशन मे तैयार हुआ कार्यक्रम


यदि आपकी सोंच सकारात्मक और रचनात्मक हैं तो आप छोटे शहर मे रहकर भी बड़े काम कर सकते हैं। ऐसा ही उदाहरण पांवटा साहिब मे रहने

वाले समाजसेवी आरपी तिवारी और मुंबई मे रह रहे उनके पुत्र विवेक तिवारी ने पेश किया है। आरपी तिवारी के निर्माण और विवेक तिवारी के निर्देशन मे बनी एक टीवी सीरीज मेलोडियस 8 कार्यक्रम के प्रसारण को दूरदर्शन ने स्वीकृति दे दी है। यह कार्यक्रम रविवार 13 दिसम्बर से दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल पर शाम 6 बजे से शुरू हो रहा है। जानकारी के मुताबिक द अल्टीमेट मोशन पिक्चर्स हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्थित एक फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस है, जिसका एक ऑफ़िस महाराष्ट्र के मुंबई में भी खोला गया है। दूरदर्शन द्वारा निविदा जारी की गयी, जिसमें देश भर से फ़िल्म निर्माताओं को नए प्रोग्राम बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। लगभग 1500 प्रपोज़ल में से 50 उत्तर पूर्वी राज्यों और 50 बाक़ी के राज्यों में से निर्माताओं को चुना गया। चुनाव की प्रक्रिया लगभग एक साल चली और चयन प्रोग्राम के कांटेंट और अनुभव के आधर पर हुआ। ये प्रदेश के लिए भी गर्व की बात रही कि The Ultimate Motion Pictures हिमाचल का अकैला प्रोडक्शन हाउस था जिसे ये मौक़ा मिला। अप्रैल 2019 में शूटिंग सिक्किम की राजधानी गंगटोक से शुरू हुई और फिर असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय के शिल्लोंग, अरुणाचल के इटानगर, नागालैंड के दीमापुर और कोहिमा, मणिपुर के इम्फ़ाल, त्रिपुरा के अगरतला और फिर मिज़ोरम के Aizwal तक पहुँची। उत्तर पूर्व के आठों राज्यों में लगभग दो महीना चली इस शूटिंग में 14 म्यूज़िकल बैंड्ज़ को अपना हुनर दिखाने का मौक़ा मिला। इस प्रोग्राम के प्रत्येक एपिसोड में एक म्यूजिक बैंड की कहानी दिखायी गयी है, और उस शहर के बारे में जानकारी दी गयी है। ये एक यात्रा है जिसे बैंड के नज़रिए से दिखाया गया है। ये भी गर्व के बात है कि प्रोग्राम में उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड के मशहूर बैंड Abiogenesis, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा नैशनल अवार्ड से नवाज़ गया है, के मोआ सुबोंग और अर्नेला सुबोंग के साथ साथ असम के मशहूर अमिताभ और सिद्धार्थ बरुआ, अगरतला के रुमीयो के बैंड कोलोमा, मिज़ोरम के विक्टर, सिक्किम के नमग्यल के बैंड रोल हेड्ज़ और दिवेश ने भी शिरकत की। अपनी आवाज़ के जादू से पूरे प्रोग्राम के सूत्रधार सिब्तैन शहीदी ने इसे लिखा भी है। प्रोग्राम के कैमरामैन असित बिस्वास हैं और निर्माण में औसाफ़ अली का योगदान रहा है। प्रोग्राम के निर्देशक विवेक तिवारी ने और इसके निर्माता राजेंद्र तिवारी और विवेक तिवारी हैं। 13 एपिसोड के इस कार्यक्रम का नाम “मलोडीयस 8” है और ये शनिवार और रविवार को शाम 6 बजे दूरदर्शन के नैशनल चैनल ( DD National) पर प्रसारित होगा। कुछ हफ्तों में इसे यूट्यूब पर भी चलाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के लिए भी निर्माता ऐसा ही एक कार्यक्रम बनाने की कोशिश में हैं। पांवटा साहिब के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी खास होगा क्योंकि प्रोडक्शन हाउस यहीं पर स्थित है। कार्यक्रम के निर्माता और निर्देशक आरपी तिवारी और विवेक तिवारी ने बताया कि यह खुशी का विषय है कि उन्होंने अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस के तहत दूरदर्शन के लिए जो कार्यक्रम “मेलोडियस 8” बनाया था, उसका प्रसारण  रविवार 13 दिसंबर शाम 6 बजे से दूरदर्शन के नैशनल चैनल ( DD National) पर होगा। यह शृंखला जनवरी के अंतिम सप्ताह तक चलेगी और कल यानि 13 दिसम्बर के बाद

जनवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार सायं 6.00 बजे इसका प्रसारण होगा। 13 एपिसोड का यह प्रोग्राम उत्तर पूर्व राज्यों के आधुनिक संगीत के बारे में है। इसमें लगभग आठ राज्यों के 10 शहरों मे शूटिंग हुइ है। ‘द अल्टिमेट मोशन पिक्चर्स’ हिमाचल का प्रोडक्शन हाउस है। इसलिए कार्यक्रम को देखें और अपना आशिर्वाद दें।