नये कृषि कानूनों के फायदे बताएगा भाजपा किसान मोर्चा ddnewsportal.com

नये कृषि कानूनों के फायदे बताएगा भाजपा किसान मोर्चा ddnewsportal.com
पांवटा साहिब: पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी।

नये कृषि कानूनों के फायदे बताएगा भाजपा किसान मोर्चा

प्रदेश मे चलायेगा जन जागरण और हस्ताक्षर अभियान, पांवटा साहिब मे मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी जानकारी, किसानों की आड़ मे राजनीति कर रहे कुछ दल

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार द्वारा पारित नये कृषि कानूनों के फायदे बताएगा। इसके लिए मोर्चा जनजागरण महा अभियान चलाएगा। पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सिरमौर प्रभारी नरेश चौहान ने ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में हैं लेकिन कुछ पार्टियां अपनी राजनैतिक रोटियाँ सेंकने के लिए किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व केंद्रीय कृषि मंत्री हमेशा से सुझाव वार्ता के लिए आग्रह कर रहे हैं परंतु कुछ स्वार्थी लोग फिर भी कानून निरस्त करने की मांग पर अड़े हैं। इसलिए अब किसान मोर्चा का कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर इस बिल की विस्तृत जानकारी देगा और बिल के समर्थन मे हस्ताक्षर अभियान चलायेगा। जिला सिरमौर के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष साधु राम चौहान की अध्यक्षता में की गई इस प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एंव जिला प्रभारी नरेश चौहान ने कहा कि आजादी के बाद केंद्र सरकार ने किसान हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसमें से किसान सम्मान निधि 10 करोड किसानों को उनके खाते में लगभग साढ़े 9 करोड रुपए दिए है। जिसमें मोदी की नीयत और नीति कृषि और किसान के हित में रही है। उन्होंने कहा कि  2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के करीब। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा बिल के पक्ष में जन जागरण व जनसंपर्क अभियान चलाएगा जिसके अंतर्गत किसान मोर्चा का कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में घर- घर जाकर इस बिल की विस्तृत जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टी निजी स्वार्थ राष्ट्र विरोधी ताकतें किसान की आड़ में अपने स्वार्थ को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा किसान मोर्चा कभी भी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व केंद्रीय कृषि मंत्री हमेशा से सुझाव वार्ता के लिए आग्रह कर रहे हैं परंतु कुछ स्वार्थी लोग फिर भी कानून निरस्त करने की अड़े हैं। छोटे किसान, पशु पालन, मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड मिलने व यूरिया की नीम कोटिंग से जिनके गौर गैरकानूनी धंधे बंद हो रहे हैं, उनको आज समस्या हो रही है। राष्ट्र विरोधी संगठनों को भी सहयोगी बनकर समस्या का निवारण करना चाहिए। जबकि इसके विपरीत राष्ट्र विरोधी ताकतें किसानों को भड़काने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बार बार कहने पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य भविष्य में यथावत रहेगा तथा मंडियों में भी किसान अपना उत्पादन पूर्व की तरह ही बेच सकेगा। वह केंद्र सरकार लिखित में देने को तैयार है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है तो मोदी सरकार किसान के विरोधी कैसे हो सकते हैं। जबकि आज जो पार्टियां विरोध कर रही है, पूर्व में हुए चुनाव उनके घोषणा पत्र में इस बिल के संशोधन का उल्लेख किया गया है। केंद्र सरकार किसानो के पक्ष में हितेषी रही है जिसके कारण बिहार विधानसभा राजस्थान में पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत रही है। जिसके कारण विधानसभा से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों में अनेकों योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के एक लाख लोग समर्थन मे हस्ताक्षर कर चुके हैं और अब

जिला सिरमौर मे बिल के समर्थन मे 25 हजार लोगों के हस्ताक्षर कर दिल्ली भेजेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा साधु राम चौहान, जिला महामंत्री अविनाश सैनी, चंद्रमोहन ठाकुर जिला सचिव प्रभारी किसान मोर्चा, पांवटा मंडल अध्यक्ष पावटा मोहन सिंह सहोता, दिनेश नेगी जिला उपाध्यक्ष, अतर चौहान मंडल अध्यक्ष शिलाई, सन्दीप शर्मा महामंत्री पांवटा, जय प्रकाश ठाकुर महामंत्री पच्छाद आदि मौजूद रहे।