पंचायतों मे जाकर बताएं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां: हर्षवर्धन ddnewsportal.com

पंचायतों मे जाकर बताएं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां: हर्षवर्धन  ddnewsportal.com
शिलाई: विधानसभा क्षेत्र के सतौन मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव पर मंत्रणा करते विधायक हर्षवर्धन चौहान

पंचायतों मे जाकर बताएं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां: हर्षवर्धन

आगामी पंचायत चुनाव के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस सक्रिय हो चुकी है। इसी कड़ी मे शिलाई क्षेत्र के विधायक हर्ष वर्धन चौहान भी क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी विधायक ने एक बैठक की और पंचायत चुनाव के दिए रणनीति तैयार की। कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज सिरमौर सुनील चौहान ने जानकारी दी कि शिलाई के विधायक ठाकुर हर्षवर्धन ने सतौन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में शिलाई कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से होने वाले पंचायत चुनाव व पार्टी मजबूती के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में जूट जाएं और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर भी लोगो के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में आमजन परेशान है।

महंगाई चरम सीमा पर है, रोजगार के लिए युवा दर दर की ठोकरे खा रहे, किसानों को फसल का उचित मूल्य नही है मिल रहा है, आम जन मानस इस सरकार से परेशान है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमर कपूर, जिला सचिव व सतौन पंचायत उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, पूर्व कफोटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मामराज ठाकुर और युवा नेता प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।