पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का निधन ddnewsportal.com

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का निधन ddnewsportal.com

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का निधन

कोरोना संक्रमण बताई जा रही बजह, नेताओं और शिक्षक संगठनों ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछलें कुछ दिनो से कॉरॉना पॉज़िटिव आने के बाद कांगड़ा के राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन थी। उनके पति और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शांता कुमार अभी उपचाराधीन है। शेलेजा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पांवटा साहिब बीजेपी के मंडल के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा आदि ने भी गहरा शोक जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने भी संतोष शैलेजा के निधन पर शोक प्रकट किया है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने कहा कि लेखिका, अध्यापिका और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा के निधन की दुखद सूचना मिली है। ईश्वर शांता कुमार और समस्त परिवार को शक्ति दे। हिमाचल

प्रदेश शिक्षक महासंघ शिक्षिका सन्तोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और दिगवंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के परिवार के जल्द स्वस्थ की कामना करते हुए संतोष शैलजा के निधन की सांत्वना व्यक्त करते है।