भाजपा ने जारी की नगर परिषद पार्षद उम्मीदवारों की सूची ddnewsportal.com

भाजपा ने जारी की नगर परिषद पार्षद उम्मीदवारों की सूची ddnewsportal.com

भाजपा ने जारी की नगर परिषद पार्षद उम्मीदवारों की सूची

तेरह वार्ड मे 8 महिलाएं प्रत्याशी, कांग्रेस की सूची का इंतजार

भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब ने नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने यमुना होटल मे बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की है। भाजपा ने जिन 13 चेहरों पर भरोसा जताया है उनमे से दो प्रत्याशी रिपीट हुए हैं जिसमे वार्ड नंबर-8 से पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल और वार्ड नं-13 से निवर्तमान चेयरपर्सन सीमा चौधरी के नाम शामिल है। इस बार भाजपा ने 8 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जो उम्मीदवार घोषित हुए हैं उनमे वार्ड नं-1 से निर्मल कौर, 2 से दीपक मलनहंस, 3 से राजरानी, 4 से दीपा शर्मा, 5 से नेहा देवी, 6 से सुशील कुमार, 7 से श्याम लाल, 8 से संजय सिंघल, 9 से सुदेश बाला, 10 से कु० हेमा शर्मा,

11 से नीरज गर्ग (डिम्पल), 12 से ममता सैणी और 13 नंबर वार्ड से सीमा चौधरी के नाम शामिल है। इस मौके पर मंत्री और मंडल प्रधान ने कहा कि उन्हे भरोसा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए पाँवटा साहिब की जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अपना भरपूर समर्थन देगी।