मशाल रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन ddnewsportal.com
मशाल रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन
कांगड़ा के नगरोटा सूरियां मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, नये कृषि कानून वापिस लेने की उठाई मांग।
कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां मे दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाल कर आंदोलन का समर्थन किया। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू के नेतृत्व में किसान आंदोलन और काला कानून वापस लेने के लिए किसानों का समर्थन करते हुए देर शाम विकास खंड कार्यालय नगरोटा सूरियां से लेकर बस स्टैंड तक स्थानीय किसानों और कार्यकर्ताओं संग एक मशाल रैली निकाली। इस
दौरान उन्होंने हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को अनदेखा कर उन्हें भूखे मरने और कर्ज तले दबने को मजबूर कर रही है। जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है किसान और गरीब लोगों के लिए तानाशाह सरकार है।