यमुना करुणा संस्था का एक ओर सामाजिक कार्य ddnewsportal.com

यमुना करुणा संस्था का एक ओर सामाजिक कार्य ddnewsportal.com

यमुना करुणा संस्था का एक ओर सामाजिक कार्य

पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना के दिव्यांग को भेट की व्हील चेयर

यमुना करुणा संस्था पांवटा साहिब ने हरिपुर टोहाना निवासी दिव्यांग हरदेव सिंह को व्हील चेयर भेंट की है। संस्था के महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से आग्रह किया गया कि हरदेव सिंह चल फिर नही सकते। इस के बाद यमुना करुणा संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवेश सबलोक ने जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर भेंट की। डाॅ सबलोक ने कहा कि सभी को जितना हो सके समाज सेवा करनी चाहिए। ताकि निर्धन और पात्र लोगों तक जरूरी सहायता तथा हर संभव मदद पहुंचाई जा सके। पांवटा साहिब मे कोविड-19 के दौरान विभिन्न संस्थाओं की समाजसेवा उल्लेखनीय

रही है। इस मौके पर प्रवेश सबलोक, अरुण गोयल, राजेश, मनमीत सिंह, अनिल सैनी, मंजीत सिंह, हरीश वैश, शांति स्वरूप गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।