यमुना घाट पर बनेगी मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा ddnewsportal.com

यमुना घाट पर बनेगी मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा ddnewsportal.com

यमुना घाट पर बनेगी मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा

उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया भूमि पूजन, नदी की साफ सफाई भी होगी सुनिश्चित

पांवटा साहिब मे यमुना नदी के किनारे घाट पर मां यमुना की 9 फुट ऊंची प्रतिमा बनेगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विधिवत इस मूर्ति के लिए भूमि पूजन किया। जल्द ही प्रतिमा का काम शुरू होगा और पांवटा साहिब सहित प्रदेश के लोगों को प्रदेश के एकमात्र मां यमुना मंदिर के पास माता की प्रतिमा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जानकारी के मुताबिक भक्तजन लंबे समय से यहा के यमुना घाट पर मां यमुना की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते आ रहे थे। जिसके लिए सोमवार को भूमि पूजन हुआ। गोर हो कि गुरू की नगरी पांवटा साहिब मे देश विदेश से संगत और पर्यटक पंहुचते है। यहां के विश्व प्रसिद्ध गुरूद्वारा साहिब मे मत्था

टेकने के बाद भक्त यमुनाघाट पर भी जाते हैं। ऐसे मे आने वाले समय मे यह प्रतिमा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। बहरहाल, पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर स्थापित होने वाली मां यमुना की प्रतिमा का सोमवार को भूमि पूजन हो गया है। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यमुना नदी की साफ़ सफ़ाई भी लगातार होती रहे।