राजरानी सैनी के प्रचार ने पकड़ा जोर ddnewsportal.com

राजरानी सैनी के प्रचार ने पकड़ा जोर ddnewsportal.com
फोटो: पांवटा साहिब के वार्ड नंबर तीन मे डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजरानी सैनी व समर्थक।

राजरानी सैनी के प्रचार ने पकड़ा जोर

वार्ड नंबर-3 मे घर घर जाकर मांगे वोट, कांग्रेस अभी तक घोषित नही कर पाई कैंडिडेट 

पांवटा साहिब नगर परिषद मे चुनावी सरगर्मियां जोरों पर है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी जहां घर घर जाकर वोट मांगते देखे जा सकते हैं वहीं कांग्रेस अभी भी कईं वार्ड मे प्रत्याशी तक घोषित नही कर पाई है। ऐसा ही नगर के वार्ड नंबर-3 मे भी देखने को ही मिल रहा है। यहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजरानी सैनी ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वह अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने वार्ड मे जनसंपर्क अभियान चलाया और विकास का विजन लोगों से सांझा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि वार्ड मे पिछ्ले कार्यकाल मे कोई खास काम नही हुए। जनता को विकास से महरूम रखा

गया। इसलिए जनता इस बार उनके समर्थन मे आ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हे लोगों का प्यार मिल रहा है। उनका लक्ष्य वार्ड के विकास को नये आयाम देना है।