रास्त मे बीडीसी सदस्य-नाया पंजोड़ मे उप प्रधान निर्विरोध ddnewsportal.com

रास्त मे बीडीसी सदस्य-नाया पंजोड़ मे उप प्रधान निर्विरोध ddnewsportal.com

रास्त मे बीडीसी सदस्य-नाया पंजोड़ मे उप प्रधान निर्विरोध

शिलाई क्षेत्र की पंचायतें दे रही समझदारी का परिचय, क्षेत्र की 8 पंचायतों मे आ चुकी है सर्व सम्मति

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई विधानसभा क्षेत्र मे पंचायत चुनाव के दौरान प्रतिनिधियों के निर्विरोध चयन का क्रम जारी है। अभी तक शिलाई उपमंडल में 8 पंचायतें निर्विरोध चुनी जा चुकी है। इसी कड़ी में अब शिलाई पंचायत समिति वार्ड नम्बर-4 रास्त से तीन पंचायतों की जनता ने सर्वसहमति से अपना बीडीसी सदस्य चुन लिया है। खण्ड की ग्राम पंचायत रास्त, शंखोली और नैनीधार की जनता ने खड़काह निवासी सरिता शर्मा को सर्वसहमति से बीडीसी सदस्य मनोनीत किया है। इसी प्रकार शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत नाया-पंजोड की जनता ने सर्व सहमति से उप-प्रधान का चयन कर लिया है। एससी आरक्षित

प्रधान पद के लिए यहा से पांच उमीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। पंचायत के प्रकाश कनियाल, जालम सिंह शर्मा, चंदन शर्मा, दया राम, दौलत राम, पूर्व वाइस चेयरमैन रतीराम, भीमदत्त, धर्मपाल, विशन सिंह आदि ने बताया कि 6 जनवरी तक पंचायत प्रधान भी निर्विरोध चुन लिया जाएगा ऐसी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पंचायत वासियों की हुई एक बैठक में ठेकेदार बारू राम को सर्व सहमति से उप-प्रधान चुन लिया गया है।