वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी का निधन ddnewsportal.com

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी का निधन ddnewsportal.com

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी का निधन

हिमोत्कर्ष प्रदेश अध्यक्ष जतिन्द्र कंवर ने सोशल प्लेटफार्म पर शैयर की जानकारी, देश की आजादी के बाद समाज के लिए बने प्रेरणास्रोत

हिमाचल प्रदेश के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी का दुःखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 4 दिसम्बर को होगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष के राज्य अध्यक्ष जतिन्द्र कंवर ने सोशल प्लेटफार्म पर शैयर की है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सत्य मित्र बक्शी ने देश की आजादी की लड़ाई में भाग लिया था। ऊना जिला में आजादी की अलख जगाई, वहीं देश की आजादी के बाद वे समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने रहे। उन्होंने अपने घर को भारत माता का मंदिर बनाया है। हिमोत्कर्ष परिषद के माध्यम से अपनी पेंशन से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए मदद करते रहे। निश्चित रूप से इस प्रकार की महान आत्मा का जाना हम सबके लिए भारी क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।