व्यापार मंडल ने सम्मानित किये कोरोना फ्रंटलाईन योद्धा ddnewsportal.com

व्यापार मंडल ने सम्मानित किये कोरोना फ्रंटलाईन योद्धा ddnewsportal.com
पावटा साहिब: कोरोना काल मे बेहतरीन सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों और स्टाॅफ को सम्मानित करते व्यापार मंडल पांवटा साहिब के पदाधिकारी।

व्यापार मंडल ने सम्मानित किये कोरोना फ्रंटलाईन योद्धा

डाक्टर्स और अन्य स्टाफ की कोरोना काल मे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जताया आभार, मरीजों और तीमारदारों को बांटे फल व मिठाई

व्यापार मंडल पांवटा साहिब ने पिछले कईं महिनों से कोरोना काल मे

लगातार सेवाएं दे रहे चिकित्सकोंऔर स्टाफ़ को सम्मान दिया है। शुक्रवार को सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ व्यापार मंडल प्रधान अनिन्द्र सिंह नौटी ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में जो डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ पिछले 8 महीनों से इस कोरोना संकट के दौरान लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं, कोविड टेस्टिंग तथा कोविड सेंटर की देखरेख में लगे हुए थे, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना हर संभव प्रयास करके सैकड़ों बेशकीमती जानों को बचाया और हजारों मरीजों को ठीक किया व स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया उनको सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें स्थानीय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सहगल, बीएमओ डॉ अजय देओल, वरिष्ठ प्रयवेक्षक बैसाखी राम सहित डॉक्टर्स तथा स्टाफ की सारी टीम मौजूद रही। दिवाली के

इस मौके पर व्यापार मंडल पांवटा साहिब ने सभी को सम्मानित किया और इनके साथ मिलकर दिवाली का त्यौहार मनाया। सभी ने एक कंठ से इन चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ की भूमिका की सराहना की और उनका धन्यवाद प्रेषित किया। तत्पश्चात पूरे अस्पताल में मरीजों तथा अन्य स्टाफ तथा वहां जांच के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों में मिठाई तथा फलों का वितरण किया गया। प्रधान अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि व्यापार मंडल पांवटा साहिब हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है तथा पांवटा साहिब में सामाजिक सरोकारों को लेकर कृत संकल्प है। कोरोना के संकट काल के समय में भी व्यापार मंडल ने हर तरीके से सभी की सेवा करने

का प्रयास किया है। इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय सिंघल, प्रधान अनिन्द्र सिंह नौटी, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, पंकज पुरी, रविंदर खुराना, संदीप बत्रा, एकांत गर्ग, विनय गोयल, साजिद हाशमी, सुरेश कश्यप, हरीश भोला, राजेंद्र सिंह राणा व व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे।