सरकार बनी तो लागू होगा दिल्ली माॅडल ddnewsportal.com

सरकार बनी तो लागू होगा दिल्ली माॅडल ddnewsportal.com

सरकार बनी तो लागू होगा दिल्ली माॅडल

आप के प्रदेश अध्यक्ष निक्का सिंह पटियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे कहा, दिल्ली का विकास माॅडल देश मे सबसे अच्छा, हिमाचल प्रदेश मे पंचायत चुनाव मे भाग नही लेगा आप, 2022 पर फोकस

पांवटा साहिब पंहुचे आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष निक्का सिंह पटियाल ने कहा कि प्रदेश मे आप की सरकार बनने पर दिल्ली का विकास माॅडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे विकास के मामले मे दिल्ली का माॅडल सर्वश्रेष्ठ है इसलिए हिमाचल मे भी सरकार बनने के बाद इस माॅडल से विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बिजली, पानी, स्वास्थ्य, और शिक्षा के क्षेत्रों में दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा। निक्का सिंह पटियाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते विकास हाशिए पर पहुंच गया है। लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि यदि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो यहां विकास का दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। पटियाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को भी दिल्ली के स्कूलों की तरह बढ़ाया जाएगा। साथ ही लोगों को दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी

स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश मे पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेगी। आम आदमी पार्टी का फोकस हिमाचल में मिशन 2022 पर है। 2022 में प्रदेश की हर सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ता प्रदेश भर में पार्टी का एजेंडा लेकर जाएंगे। और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेगी। इससे पहले निक्का सिंह पटियाल पांवटा साहिब गुरुद्वारा साहिब मे पंहुचे और मत्था टेक सुख शांति की कामना की।