हिमाचल का 23 वर्षिय जवान देश पर कुर्बान ddnewsportal.com

हिमाचल का 23 वर्षिय जवान देश पर कुर्बान ddnewsportal.com

हिमाचल का 23 वर्षिय जवान देश पर कुर्बान 

सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल का नौजवान LAC पर हुआ शहीद, जिला गमगीन, भूतपूर्व सैनिक संगठन ने जताया गहरा शोक  

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ का 23 वर्षिय जवान वतन पर कुर्बान हो गया है। यह जवान भारत और चीन की सीमा के एलओसी पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक 23 साल का अंचित हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव का था। 21 डोगरा के इस जवान ने एलएसी पर अपनी कुर्बानी दी है। ये जवान उस वक्त शहीद हो गया जब एक पोस्ट से दूसरी पर जा रहे थे। इसी दौरान ऑपरेशन में अंचित कुमार शहीद हो गया। ये घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास हुई है। परिवार को बीती रात ही बेटे की शहादत की जानकारी दे दी गई थी। घर पर माता-पिता के अलावा दादा कृष्ण दत्त शर्मा व दादी शारदा देवी की आंखों के जहां आंसू नही रूक रहे वहीं पोते की शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं। पिता राजेश व मां सुनीता के साथ-साथ दादा-दादी से 24 अक्तूबर को वापिस डयूटी पर लौटते वक्त जल्द घर आने का वादा कर गया

था। घर में छोटी बहन है। शहादत की खबर के बाद हर तरफ शोक की लहर है। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू व उपाध्यक्ष तरुण गुरूंग व अन्य सदस्यों ने शहीद अंचित शर्मा की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि अंचित शर्मा की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। बताया जा रहा है कि युवा जवान की पार्थिव देह गुरूवार तक पैतृक गांव पंहुच सकती है।