Paonta Sahib: धर्मेंद्र चौधरी को शारीरिक  शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक की कमान, उठी ये मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: धर्मेंद्र चौधरी को शारीरिक  शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक की कमान, उठी ये मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: धर्मेंद्र चौधरी को शारीरिक  शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक की कमान, उठी ये मांगे...

शारीरिक शिक्षक संघ माजरा ब्लॉक की एक मीटिंग माजरा मे ब्लॉक इंचार्ज रामकिशन की अध्यक्षता मे हुई, जिसमे पुरानी  कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का चुनाव  हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से प्रधान पद हेतु धर्मेंद्र चौधरी शारीरिक शिक्षक कोटड़ी व्यास को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं महासचिव पद हेतु तारा चंद स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा को नियुक्त किया गया। मुख्य सालाहकार राम किशन सुखचैन पुर को  व डिस्ट्रिक्ट डिलीगेट कुलवंत सिंह शारीरिक शिक्षक रामपुर भारपुर व त्रिशला देवी सैनवाला, विजय स्यां पिपलीवाला को नियुक्त किया गया।

जसपाल टोकियो को कोषाअध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
इस उपलक्ष्य पर ब्लॉक इंचार्ज ने सभी पदाधिकारीयों को बधाई दी। प्रधान धर्मेंद्र चौधरी ने इस उपलक्ष्य पर नई जिम्मेदारी के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होने बताया कि इस पद की गरिमा को बनाये रखेंगे व शारीरिक शिक्षा व खेलो से संबधित कोई भी समस्या होंगी उसे दूर करने का प्रयास विभाग व सरकार व जिला व स्टेट बॉडी से करवाया जाएगा। साथ ही समय समय पर अपनी समस्याओं को विभाग व सरकार से उठाते रहेंगे। प्रधान व माजरा ब्लॉक शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि मिडिल स्कूलों मे शारीरिक शिक्षक के पदों को डायिंग कैडर मे ना डाला जाये व सभी जिलो मे ए डी. पी ओ के पद को स्थायी नियुक्ति दी जाए। जिससे की पूरे वर्ष खेल गतिविधिया सही प्रकार से संचलित हो सके। नये अपग्रेड +2 स्कूलों मे डी पी ई की पोस्ट क्रिएट की जाए जिससे की +1, +2. कक्षाओं के छात्र, छात्राये भी शारीरिक शिक्षा व खेल गतिविधियों मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। शिक्षक संघ माजरा द्वारा इन समयस्यो से संबधित पत्र शिक्षा विभाग व शिक्षा मंत्री व खेल मंत्री को भेजा जाएगा। अंत मे महासचिव ने इस मीटिंग के आयोज़न हेतु सभी का धन्यवाद किया।