Haati News: चंडीगढ़ में हाटी सांस्कृतिक संध्या भादरी में पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, हाटी समिति की वेबसाइट का भी विमोचन ddnewsportal.com

Haati News: चंडीगढ़ में हाटी सांस्कृतिक संध्या भादरी में पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, हाटी समिति की वेबसाइट का भी विमोचन ddnewsportal.com

Haati News: चंडीगढ़ में हाटी सांस्कृतिक संध्या भादरी में पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, हाटी समिति की वेबसाइट का भी विमोचन

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के ओडिटोरियम में हाटी समिति की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा एक "हाटी सांस्कृतिक संध्या भादरी" का आयोजन किया गया जिसमें हि०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी की। उन्होंने हाटी संस्कृति और बोली भाषा को बहुत समृद्ध और रोचक बताते हुए युवा पीढ़ी से इसे संरक्षित और संवर्धित करने का आह्वान किया। उन्होंने हाटी समुदाय के जनजाति अधिकार को माननीय उच्च न्यायालय से भी शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

गिरिपार क्षेत्र, शिमला, सोलन, नाहन और पांवटा साहिब से भी भारी संख्या में हाटी समिति के सदस्य इस सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने पहुंचे थे। हाटी संस्कृति के अलावा कलाकारों ने हिमाचल के विभिन्न जिलों की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हाटी यूनिट चंडीगढ़ के सदस्यों द्वारा बहुत मेहनत की गई थी। 

इस अवसर पर हाटी समिति की एक वेवसाइट- www.hatteegiripar.in का भी जयराम ठाकुर द्वारा विमोचन किया गया। इस वैबसाइट में हाटी जनजाति का संवैधानिक अधिकार लेन के लिए 1970 के दशक से फाउंडर सदस्यों से लेकर आज तक किए गए संघर्ष का विवरण, हाटी संस्कृति के विभिन्न ऐतिहासिक संदर्भ, स्मृद्ध लोक गाथाओं के ऐतिहासिक पहलू, मेले त्योहारों तथा दुर्लभ फोटोग्राफ्स दिए गए हैं। वेवसाईट की प्रजेंटेशन और कलाकारों की प्रस्तुति सभी के लिए आकर्षण का विषय रही।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, पच्छाद से बलदेव भंडारी, रेणुका से नारायण सिंह चौहान, समाजसेवी सूरत सिंह कंठ, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डाॅ अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री तथा यूनिटों के पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। सूरत सिंह कंठ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हाटी युवाओं को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। हाटी समिति चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर और सचिव रजत ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।