Himachal News: काॅलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम ह*त्या, दिन-दहाड़े वा*रदात ने उठाए कईं सवाल... ddnewsportal.com
Himachal News: काॅलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम ह*त्या, दिन-दहाड़े वा*रदात ने उठाए कईं सवाल...

हिमाचल प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिन दहाड़े एक छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे सनसनी फैल गई है। मामला मंडी जिले का है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय, गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की हत्या क्यों की गई, इस बात का पता आरोपियों को पकड़ने के बाद ही लग सकेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें भेज दी हैं। आस पास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

उधर, घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के साथ जो हुआ वह सोचकर ही मन विचलित हो रहा है। दिन दहाड़े इस तरह की घटना की देवभूमि में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस घटना न केवल पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है, बल्कि हर उस परिवार को डरा दिया है जिनकी बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलती हैं। जिस प्रदेश को हम सुरक्षित मानते थे, वहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? हैरानी की बात यह है कि आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकती रही। सरकार मूकदर्शन बनी हुई है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।इस घटना में शामिल लोगों के उनके इस जघन्य अपराध की ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो भविष्य में उदाहरण बने। ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया की आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति दें।

वहीं, सरकाघाट के स्थानीय कांग्रेस नेता युदोपति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी अभी एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि हमारे सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत के लगते गांव नैण से संबंधित एक 19 वर्षीय छात्रा का कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। मैंने पुलिस विभाग सरकाघाट के पदाधिकारियों से बात करके कहा है कि इस मामले से जुड़े हुए आरोपियों की जल्द पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जाए।