Paonta Sahib: जल रक्षक संघ इकाई पाँवटा साहिब की कार्यकारिणी गठित, इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जल रक्षक संघ इकाई पाँवटा साहिब की कार्यकारिणी गठित, इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कुछ ऐसा...

पाँवटा साहिब में जल रक्षक संघ इकाई पाँवटा साहिब की बैठक इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष जल रक्षक संघ रवि ठाकुर व आत्माराम उपस्थित रहे। इस दौरान जल रक्षक संघ पाँवटा साहिब इकाई की कार्यकारिणी का गठन सर्व समिति से किया गया।
इसमें अध्यक्ष सुखविंदर सिंह को बनाया गया। उपाध्यक्ष हिमांशु, महासचिव संजीव, सचिव मनीष, कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह, मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह को चुना गया। सदस्यों में अजय 1 और अजय 2 शामिल है।

कार्यकारिणी में संघ की मांगों पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें जल रक्षक को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला तुरंत वेतन दिया जाए। जिन जल रक्षों को 12 वर्ष पूरे हो गए उन्हें तुरंत अनुबंध पर लाया जाए, आईटीआई होल्डर जल रक्षक को 5% कोटे के तहत अनुबंध पर लाया जाए क्योंकि इनका कार्यकाल 8 वर्ष का पूरा हो चूका है। आरएमपी रूल में संशोधन करके 12 साल का कार्यकाल 8 वर्ष किया जाए तथा जल रक्षकों को रविवार की छुट्टी दी जाए आदि मांगे शामिल है।

इस मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि जल्दी ही एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग पाँवटा साहिब से मिलकर डिमांड को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।