Paonta Sahib: बाल विज्ञान कांग्रेस- डिवाइन विज़डम के होनहार विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रथम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बाल विज्ञान कांग्रेस- डिवाइन विज़डम के होनहार विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रथम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बाल विज्ञान कांग्रेस- डिवाइन विज़डम के होनहार विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रथम

पाँवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित खंड स्तर की 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में डिवाइन विज़डम स्कूल माजरा (पाँवटा साहिब) के विद्यार्थियों ने भी प्रतिस्पर्धा की। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

करते हुए विद्यार्थियों ने 42 टीमों को पछाड़ते हुए जूनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यही नहीं सीनियर वर्ग में भी विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज गोयल, निदेशक एकता गोयल, प्रधानाचार्या मीनाक्षी एवं समस्त

अध्यापकों ने सभी विजेताओं और विज्ञान विभाग के शिक्षकों को बधाई दी और जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।