Paonta Sahib: सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग ज्ञान सिंह चौहान श्री पाँवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष, ये है पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग ज्ञान सिंह चौहान श्री पाँवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष, ये है पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग ज्ञान सिंह चौहान "श्री पाँवटा साहिब विकास मंच" के अध्यक्ष, ये है पूरी कार्यकारिणी...

पाँवटा साहिब क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं ओर विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय धर्मशाला में बुद्धिजीवीयों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक संगठन का निर्माण किया गया जिसका नाम "श्री पाँवटा साहिब विकास मंच" रखा गया।

इस संगठन की कमान बतौर अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग हि. प्र. (सेवानिवृत) संभालेंगे। बैठक में संगठन की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। 

ये है पूरी कार्यकारिणी: 

ज्ञान सिंह चौहान अध्यक्ष, राम लाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार मनिंदर सिंह मनी उपाध्यक्ष, सुदामा शर्मा संगठन सचिव, पंकज नेगी सह सचिव, रविंद्र ठाकुर एडवोकेट मीडिया प्रभारी, बहादुर सिंह चौहान सोशल मीडिया सहायक, अनिल तोमर कोषाध्यक्ष चुने गए। सलाहकार समिति सदस्यों में कर्म सिंह ठाकुर, संत राम शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह राकेश चौहान के नाम शामिल है। 

■ नारी शक्ति दल विंग:

बबीता परमार को अध्यक्ष तथा नरेन्दर पाल कौर उपाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में गुरमेज़ सिंह, अनिल राणा, विक्की चौहान, अरुण चौहान के नाम शामिल है। 

यह भी तय किया गया कि सबसे पहले क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता के साथ मीडिया में उठाया जाए तथा उसके बाद संगठन के विस्तार की योजना बनाई जाए।